popadsstart

Header ads

Ticker

6/recent/ticker-posts

Second Hand Laptop खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान | Used Laptop Buying Guide | Mahaweer Goyal

अगर आप जानना चाहते हो कि second hand laptop या used laptop खरीदते समय किन-किन बातों ध्यान रखना चाहिए ? तो आज की इस पोस्ट में आपको old laptop buying guide यानि पुराने या सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदने से सम्बंधित पूरी जानकारी मिलने वाली है।  यदि आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद जब भी कोई सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदोगे तो  भी धोका नहीं खाओगे 

 

आजकल लगभग सभी सभी क्षेत्र में कंप्यूटर का  यूज़ होता है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या मनोरंजन का।  और हर कोई चाहता है कि उसके पास भी एक लैपटॉप जरूर हो। 

Used या Second Hand Laptop क्यों ख़रीदे ? 

दोस्तों आपके भी दिमाग में आया होगा कि जब मार्केट में इतने सारे लैपटॉप available है तो फिर अधिकतर लोग सेकंड हैंड लैपटॉप क्यों ख़रीदते है तो चलिए जानते है - 

1. सबसे पहला अगर आप beginner और आपको कंप्यूटर या लैपटॉप का सिर्फ बेसिक नॉलेज है और आप अभी लैपटॉप को और ज्यादा चलाना सीखना चाहते है तो इस सिचुएशन में सेकंड हैंड लैपटॉप खरीद सकते हो। 

2. यदि आपका बजट थोड़ा कम और आप एक कम बजट का लैपटॉप  भी खरीद सकते है। 

3. यदि आपको शार्ट टाइम के लिए लैपटॉप चाहिए या आपको लैपटॉप पर थोड़ा काम  तो भी आप एक सेकंड हैंड लैपटॉप खरीद सकते है। 

 

अब आगे बढ़ते है मुख्य टॉपिक की और 


Second hand या Used Laptop खरीदते समय इन बातो का रखें ध्यान 

1. लैपटॉप का बिल मांगे :-   

       दोस्तों आप जब भी सेकंड हैंड लैपटॉप ख़रीदे तो आगे वाले से लैपटॉप का बिल जरूर मांगे। और उस बिल में लैपटॉप का सीरियल नंबर जरूर लिखा होगा। बिल के सीरियल नंबर को लैपटॉप के सीरियल नंबर से मिला ले।  इससे आपको यह पता जायेगा कि लैपटॉप वास्तव में किस कंपनी का है, उसकी बैटरी और motherboard किस  कंपनी का है ? सबका  आपको मिल जायेगा।  अतः लैपटॉप बेचने वाले से लैपटॉप का बिल जरूर मांगे। 

2. लैपटॉप की बॉडी जरूर देखे :- 

    आप जब भी सेकंड हैंड ख़रीदे लैपटॉप की बहुत ही ध्यानपूर्वक देख ले कि कंही कोई डेमेज तो नहीं है। कई बार क्या होता है कि जब किसी के लैपटॉप की बॉडी डैमेज हो जाती है या कंही से क्रैक हो जाती है लोग उसको ठीक करवाने के बजाय उसे थोड़े से सस्ते दामों में  बेच डालते है।  ऐसे में अगर लैपटॉप अच्छा और उसमे कंही क्रैक है तो लैपटॉप को लेने का कोई फायदा क्योंकि अगर आप उसकी बॉडी डलवाते हो उस price  थोड़ा और अमाउंट जोड़ एक एवरेज नया लैपटॉप खरीद है। 

 

3  .बैटरी :- 

सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदते समय एक बात का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है कि लैपटॉप की बैटरी  सही से काम कर रही है या नहीं ? 

  क्योंकि  दोस्तों अधिकतर लोग लैपटॉप इसलिए खरीदते है ताकि वो इसको एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा सके और कंही पर जैसे किसी बस या ट्रेन में अगर पावर की व्यवस्था न हो तो भी इसको चलाया जा सके। 

 इसलिए लैपटॉप खरीदते समय एक बात का ध्यान जरूर रखे कि लैपटॉप की बैटरी का बैकअप कितना है। नार्मल  सेकंड हैंड लैपटॉप में बैटरी का बैकअप २-3  घंटे के बिच होता है।

 

4 . लैपटॉप के आन्तिरिक हार्डवेयर का पता लगाए :- 

   जब भी आप एक लैपटॉप ख़रीदे चाहे वो नया हो या पुराना, उसमे यह  चीज जरूर ध्यान रखे कि उसमे यह जरूर हो -

RAM -Minimum 4Gb, 

Harddisk - 500 या 100 Gb 

Processor - minimum i5  or Higher 

 

5 . लैपटॉप की डिस्प्ले -

सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदते समय लैपटॉप की डिस्प्ले जरूर चेक करे कि लैपटॉप की स्क्रीन एकदम सही हो और उसमे कोई भी डॉट, लाइन इत्यादि न हो। आप लैपटॉप में कोई भी वीडियो प्ले करके जरूर चेक करे कि वीडियो सही से चल रहा है या नहीं ? डिस्प्ले सही है या नहीं ? वॉल्यूम सही आ रहा है या नहीं ? 

लैपटॉप में 4K वीडियो प्ले करके जरूर देखे कि लैपटॉप 4k को सपोर्ट कर रहा है या नहीं और वीडियो कंही Stuck यानि रुक रुक कर तो नहीं चल रहा।  

 

6. Keyboard & Touch pad जरूर चेक कर ले :- 

  दोस्तों मैंने सेकंड हैंड लैपटॉप में एक प्रॉब्लम कॉमन देखी है कि लैपटॉप के कीबोर्ड में से कई Keys काम नहीं करते है।  यदि आपका बजट कम है तो  आप के लिए खराब keys वाला लैपटॉप लेना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि लैपटॉप के कीबोर्ड  को चेंज करवाना थोड़ा महंगा पड़ता है। इसलिए लैपटॉप का कीबोर्ड और टच पेड चेक जरूर कर ले।  


7. USB Port Check जरूर करे - 

 दोस्तों सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदते समय एक USB Pendrive जरूर ले जाये और लैपटॉप सभी USB port चेक जरूर कर ले क्योंकि अगर लैपटॉप के usb port खराब है तो लैपटॉप को लेने का कोई मतलब नहीं है। 

 

8 .WiFi Connectivity Check जरूर करे :- 

  दोस्तों आपको  लैपटॉप में यह चेक जरूर करे कि लैपटॉप में wifi कनेक्ट  हो रहा है या नहीं।यह चेक करना इसलिए जरुरी है क्योंकि आपको सब जगह केबल कनेक्टिविटी नहीं होती है। और आजकल अधिकतर लोग लैपटॉप में wifi connectकरके अपने लैपटॉप में इंटरनेट यूज़ करते है।  इसलिए आपका लैपटॉप wifi कनेक्टिविटी को सपोर्ट  जरुरी है।  


9. laptop में गेमिंग जरूर करे :- 

   दोस्तों आप सेकंड हैंड या used लैपटॉप खरीदने से पहले एक या दों घंटे लैपटॉप को जरूर चलाये और इस दौरान आप लैपटॉप में एक से ज्यादा एप्लीकेशन और साथ में इंटरनेट चलाये। साथ में लैपटॉप में हो सके तो गेमिंग जरूर करके देख ले। इससे होगा यह कि गेमिंग के दौरान जो low end pc होंगे वो स्लो या हैंग होने  जायेंगे। 

  अतः जो लैपटॉप हैंग होते हो या स्लो चलते हो, उनको कभी भी नहीं खऱीद नहीं तो आपको बाद में लैपटॉप को फॉर्मेट करवाना पड़ेगा।  


निष्कर्ष - 

  दोस्तों इस आर्टिक्ल में मैंने बताया कि second लैपटॉप या उपयोग में लिए हुए लैपटॉप खरीदते समय किन - किन बातो का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन सावधानियों को बरतेंगे तो आप एक अच्छा second hand laptop खरीद पाएंगे।  दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।  दोस्तों आपसे निवेदन है कि आप इस को सोशल मीडिया  पर शेयर जरूर करे।

 


 

Post a Comment

0 Comments